Home छत्तीसगढ़ ऑडियो थेरेपी की बाद दिखा बदलाव… ईसीजी टेस्ट के बाद दिमाग में...

ऑडियो थेरेपी की बाद दिखा बदलाव… ईसीजी टेस्ट के बाद दिमाग में थोड़ी सी हलचल..पर हालत अभी भी बेहद गम्भीर..

592
0
file photo

रायपुर। कोरोना संकट से जुड़ी एक बेहद ही अहम खबर आ रही है। अजीत जोगी की तबीयत में बेहद ही मामूली सुधार देखा गया है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शाम 4 बजे दिमाग की ECG टेस्ट में मस्तिष्क में बहुत थोड़ी सी हलचल देखी गयी, वहीं उनकी आंखों की पुतलियां जो शुरू दिन से फैली हुई थी, उनके फैलाव में आज थोड़ी कमी आयी है।

हालांकि डाक्टरों ने अभी भी उनकी हालत को गंभीर बताया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे और अजीत जोगी हाल जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अजीत जोगी कई बार ऐसी विषम परिस्थिति से लड़कर लौटे हैं, इस बार भी वो जरूर जिंदगी की जंग जीतेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अजीत जोगी को फाइटर बताते हुए कहा कि वो जल्द ही स्वस्थ्य होकर हम सबके बीच होंगे।

डाक्टरों के मुताबिक अजीत जोगी का हार्ट, बीपी और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है, लेकिन उन्हें सांस अभी भी वेंटिलेटर के माध्यम से ही दी जा रही है। आज अजीत जोगी को आडियो थेरेपी दिया गया। इसके तहत अजीत जोगी को उनका पसंदीदा गाना सुनाया गया, ताकि उनके मस्तिष्क को एक्टिव किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here