बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सिरगिट्टी थाना के प्रधान आरक्षक को पन्द्रह हजार रूपए घूस लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आडियो क्लिप और शिकायत के आधार पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। मामले में समिति का गठन जांच का आदेश दिया गया है। थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक विकास सेंगर को पुलिस कप्तान ने निलंबित कर दिया है। पुलिस कप्तान को आडियो और शिकायत से जानकारी मिली कि प्रधान आरक्षक ने शिकायत कर्ता से आईपीसी की धारा 294, 323 और 506 के प्रकरण में 15 हजार रूपए की मांग की है।



