Home छत्तीसगढ़ नगर निगम राजस्व विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए सम्पतिकर की...

नगर निगम राजस्व विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए सम्पतिकर की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

508
0

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री सौरभ कुमार, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्रीमती अंजलि राधेश्याम विभार ने नागरिकों को जानकारी देते हुए निगम राजस्व विभाग की ओर से बताया कि रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग ने रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो के रहवासी करदाता नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम रायपुर के समस्त संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर एवं अन्य करो का भुगतान ऑनलाइन किया है, जिसे उबतंपचनतण्पद के माध्यम से जमा किया जा सकता है अथवा सम्बंधित जोन कार्यालय में जाकर करदाता नागरिक अपने करो का भुगतान कर सकते हैं।

समस्त शनिवार एवं रविवार को एवं अन्य अवकाश के दिनों में राजस्व शाखा खुली रहेगी। राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2019-20 हेतु करो का भुगतान लेते हुए दिनांक 15 मई 2020 तक राजस्व की वसूली नगर निगम रायपुर के समस्त जोन कार्यालयों में की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here