Home देश अम्बेडकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ कर्मी कोरोना पॉजिटिव

अम्बेडकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ कर्मी कोरोना पॉजिटिव

561
0
file photo

नईदिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में अब भी अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और मिजोरम कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में पॉजिटिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जानकारी के अनुसार यहां के डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेदकर हॉस्पिटल के 106 हेल्थ स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। माना जा रहा है कि हॉस्पिटल प्रबंधन संदिग्ध मामलों को अलग करने में विफल रहा। इस कारण इतनी बड़ी संख्या में हॉस्पिटल में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए। दिल्ली के किसी भी हॉस्पिटल के स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों के बीच संक्रमण की यह सबसे अधिक संख्या है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,998 है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के कई हॉस्पिटल में कार्यरत हेल्थ स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एम्स दिल्ली में कार्यरत 22 हेल्थकेयर स्टाफ पॉजिटिव मिले थे। सफदरजंग अस्पताल, बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल, कैंसर इंस्टीट्यूट में तैनात डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here