Home छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल चोर गिरोह फूटा, चोरी की 6 दुपहिया सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोर गिरोह फूटा, चोरी की 6 दुपहिया सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

468
0

भिलाईनगर। भिलाई-दुर्ग पुलिस द्वारा अंतर जिला दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को पकड़ा गया उनके पास से थे। मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि, आर्थिक तंगी एवं बेरोजगारी से उबरने के लिए उनके द्वारा बाइक चोरी करना शुरू किया गया था।
शहर में लगातार हो रहे दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोर गिरोह को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया गया था। पता तलाशी के दौरान टीम को सूचना मिली कि खेरदा थाना जामुल क्षेत्र में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल अपने पास रखा है। इसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस सूचना पर पुलिस दल ग्राम खेरदा पहुंँचकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम फारुख अली बताया वह अपने साथी ग्यास अली के साथ मिलकर कई दोपहिया वाहन चोरी करना कबूल किया। पूछताछ पर बताया कि गियास अली इस गिरोह का सरगना है जो ग्राम खेरथा का रहने वाला है। घटना के बाद से रायपुर टाटीबंध के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। जानकारी पर टीम रायपुर टाटीबंध पहुंची और आरोपी को घर से दबोचा पूछताछ पर आरोपी ने अपने मित्र मुराद अली केवट पारा गंडई थाना राजनांदगांँव के साथ मिलकर पावर हाउस मार्केट सुपेला लक्ष्मी मार्केट बेरला साजा एवं बेमेतरा क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के पास से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने चोरी का कारण बताया कि तीनों ही बेरोजगार थे एवं आर्थिक तंगी का कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर दोपहिया वाहनों की रेकी कर आसानी से किसी भी चाबी से खुलने वाले वाहनों को टारगेट कर चोरी किया करते थे आसानी से देहातों में किसान मजदूर वर्ग को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here