Home छत्तीसगढ़ 36 मजदूर गुजरात से पंडरी बस स्टैण्ड पहुंचे …जाएंगे ओड़िशा

36 मजदूर गुजरात से पंडरी बस स्टैण्ड पहुंचे …जाएंगे ओड़िशा

488
0

रायपुर। गुजरात से 36 मजदूरों का काफिला आज सुबह पंडरी बस स्टैंड पंहुचा। ये सभी मजदूर उड़ीसा के भुनेश्वर जाने के लिए निकले हैं। इन मजदूरों को उनके कार्यरत संस्था द्वारा ही बस के माध्यम से रायपुर तक भेजा गया। ये मजदूर रायपुर से उड़ीसा के लिए वाहन व्यस्था में लगे थे उसकी जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को हुई जिसके बाद उन्हें उड़ीसा भेजने की व्यस्था की जा रही हैं। मजदूरों ने बताया कि वो सारे लोग गुजरात में मजदूरी करने गये थे और लॉकडाउन की वजह से उनका काम बंद हो गया और पैसों की कंगाली होने लगी।

जिससे सभी मजदूरों ने अपने-अपने घर जाने का निर्णय लिया और गुजरात में काम कर रही संस्था ने मजदूरों के निर्णय का सम्मान करते हुए बस की व्यस्था की। बस में मजदूरों ने 3 दिन का सफर तय किया। और आज सुबह 8.30 बजे पंडरी बस स्टैंड पहुंचे। मजदूरों ने 3 दिन से कुछ नहीं खाया। देवेंद्र नगर पुलिस मौके पर कार्यवाही कर रही हैं और इन मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए बस की व्यस्था की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here