जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के मधोता निवासी युवती का जंगल में फाँसी में झूलता हुआ शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वही परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मामले के बारे में भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहरा ने बताया कि मधोता निवासी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वही दोनों की शादी होने की बात भी बताई गई। युवती कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के घर गई थी, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
इसके बाद युवती लड़के का फोन लेकर अपने घर आ गई, जहां लड़का युवती के घर जाकर युवती से विवाद करने के बाद मार दिया। युवती ने इस बात की जानकारी परिजनों को बताया, जिसके बाद युवती के परिजनों ने लड़के के साथ मारपीट किया। इस बात से नाराज युवती गुरुवार को घर से चली गई, जिसके बाद आज सुबह उसका शव जंगल में देखा गया। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से और जानकारी ले रही है।



