Home देश CBSE: आज इस समय जारी होगी 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट, मंत्री ने...

CBSE: आज इस समय जारी होगी 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट, मंत्री ने दी जानकारी

498
0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बची परीक्षाओं का टाइम टेबल आज जारी किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘कोरोना वायरस (Covid-19) संकट के चलते सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं की अनिश्चितता बनी हुई थी। आज यह अनिश्चितता दूर करते हुए और विद्यार्थियों की उत्सुकता को देखते हुए, हम कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट शाम 5 बजे जारी कर रहे हैं।’

केंद्रीय मंत्री ने इस ट्वीट के साथ स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, टीचर्स को आज, यानी शनिवार 16 मई 2020 को शाम 5 बजे उनके साथ ट्विटर पर जुड़े रहने की अपील की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीबीएसई ने ये घोषणा की थी कि 10वीं व 12वीं के बचे हुए पेपर्स की परीक्षा 1 से 15 जुलाई 2020 के बीच ली जाएगी। 10वीं की परीक्षा सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा देशभर में आयोजित होगी।

लॉकडाउन के कारण समय की कमी की भरपाई करने के लिए बोर्ड ने सिर्फ प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का फैसला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here