रायगढ़:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के गेरसा गांव की घटना, मिली जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से ग्रामीण ने अपने ही रिश्तेदार का कर डाला क़त्ल, गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर अपने खेत में काम कर रहा था मृतक चरण सिंह राठिया, इसी बीच आरोपी बलदेव ने कुल्हाड़ी से गरदन और सिर पे ताबड़तोड़ वार कर के दिया घटना को अनजाम, वहीँ कुछ दुरी पर खड़े मृतक के भाई को भी मारने दौड़ाया मोटरसायकल वहीँ छोड़ किसी तरह भाग कर बचाई जान, इस वारदात के बाद पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, दहशत में लोगों ने अपने घरों में जड़ दिया था ताला, कुछ ग्रामीणों ने थाने में दी वारदात की जानकारी, गांव के कुछ साहसीकों ने बड़ी जड़्दोजहद के बाद जंगल से पकड़ा कातिल को, रस्सी में बांधकर किया पुलिस के हवाले, पुलिस मौके पर पहुँच सघन जांच में जुटी, ग्रामीणों की माने तो कल रात से घर छोड़कर निकला था आरोपी बलदेव, बताया जा रहा मानसिक रूप से ज़रा कमज़ोर है अपराधी ।



