रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग दो घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना धमतरी नगरी के ग्राम गोविंदपुर की है। यहां रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग रामनाथ नेताम अपनी पत्नी मंगली बाई नेताम (58) के साथ शुक्रवार को अपने खेत में काम करने गया हुआ था। काम करने के दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक आंधी तूफान और तेज बारिश शुरू हो गया.
इस दौरान दोनों खेत में ही बने कच्चे मकान में बैठ हुये थे, तभी अचानक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। हादसे में दोनों बुजुर्ग दम्पत्ति की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना धमतरी सिहावा के ग्राम बरबांधा की है। यहां पर घर के पास लगे नल में पानी भर रही एक महिला फूलो बाई मरकाम आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई है।



