Home छत्तीसगढ़ बालोद जिले से मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज……. प्रदेश में अब...

बालोद जिले से मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज……. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 11

638
0
file photo
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नया मरीज बालोद से है। बताया जा है कि ये युवक भी प्रवासी मजदूर है, जो महाराष्ट्र से बालोद आया था। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर युवक को क्वारंटीन करके रखा गया था। वही कल 6 और नए मामले सामने आए है, जिसमे एक कोरिया और 5 जांजगीर-चाम्पा से है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हुई. कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि
“एक और नया कोरोना का मरीज जिले में मिला है, ये दल्ली राजहरा का रहने वाला है, ये भी प्रवासी मजदूर है, जो 11 मई को महाराष्ट्र से 8 लोगों के साथ लौटा था, जिला प्रशासन ने सभी को क्वारंटीन करके रखा था, सभी की RTPCR टेस्ट करायी गयी थी, जिनमें से 1 की रिपोर्ट 14 को पॉजेटिव आयी थी, जबकि आज एक रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, इन्हें एम्स भेजने की तैयारी चल रही है”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here