भानुप्रतापपुर, ( इंडिया न्यूज रूम):- इन दिनों जब कोरेना संक्रमण के भय से लोग सहमे हुए हैं सरकारे तरह-तरह के दिशा निर्देश जारी कर रही हैं, हस्पतालों में चिकित्सा स्टॉफ भी कम हैं ब्लड बैंकों में रक्त की कमी लगातार देखी जा रही है क्योंकि लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के कारण रक्तदाता भी नही आ पा रहे हैं। आदिवासी इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम शुक्ला ने रक्त दान करके आदिवासी महिला मरीज की जान बचाई। गौतम हॉस्पिटल भानुप्रतापपुर में उन्होंने 15 मई 2020 को रक्तदान किया।



