Home छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकारों के लिए जीवन बीमा किए...

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पत्रकारों के लिए जीवन बीमा किए जाने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र

450
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर ध्यानाकर्षण कराया कि कोरोना वायरस के चलते प्रदेश के हालात और बढ़ते खतरों को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं वेब मीडिया के पत्रकारों के जीवन की सुरक्षा करने का दायित्व भी सरकार पर है। अतः आपसे निवेदन है की पत्र को संज्ञान में रखते हुए प्रदेश के जितने भी पत्रकारगण हैं उनका जीवन बीमा छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि देश प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन एवं धारा 144 लागू है जिसे वर्तमान में 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इन खतरों के बीच में पत्रकारगण अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों का कवरेज कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here