Home छत्तीसगढ़ नगरनार स्टील प्लांट के वेस्ट पैकेजिंग मैटेरियल में लगी आग

नगरनार स्टील प्लांट के वेस्ट पैकेजिंग मैटेरियल में लगी आग

518
0

जगदलपुर। शहर से 17 किलोमीटर दूर एनएमडीसी के निर्माणाधीन नगरनार स्टील प्लांट में आज सुबह 10 बजे के करीब पैकेजिंग के वेस्ट मटेरियल में आग लग गई, जिसे एनएमडीसी के फायर ब्रिगेड के द्वारा बहुत जल्दी काबू कर लिया गया है।

एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट के प्रवक्ता रफीक अहमद ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट में लगी आग से प्लांट का संबंध नहीं था स्टील प्लांट के लिए लाए गए मटेरियल के पैकेजिंग के डंप में आग लगी, जिसमें प्लास्टिक की सामग्री होने के चलते काला धुआं का गुबार उठने लगा जिसे बहुत जल्द ही एनएमडीसी के फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है।

उन्होंने बताया कि एनएमडीसी कार्यालय से 03 किलोमीटर की दूरी पर वेस्ट मटेरियल में आग लगी थी जिससे प्लांंट के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। श्री रफीक ने बतायाा कि प्लांट में लगने वााले मशीनों के साथ लकड़ी प्लास्टिक इत्यादि वेस्ट मटेरियल कवर को शेड के अंदर खोलकर इक_ा रखा गया था, जिसमें आग लगी थी फिलहाल आग पर पूरी तरह स काबू पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here