Home छत्तीसगढ़ कोरोना : छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिले 25 नये मरीज, बढ़कर...

कोरोना : छत्तीसगढ़ में एक दिन में मिले 25 नये मरीज, बढ़कर संख्या 33 हुई

461
0

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ में एक दिन में  सबसे ज्यादा 25 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। नये मरीजों के मिलने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33 पहुंच गई है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि राज्य में अब तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है, बल्कि 59 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार की रात में जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल कुल 25 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इनमें बालोद से 09, बलौदाबाजार से 06, जांजगीर-चांपा से 06, कवर्धा से 02, गरियाबंद व सरगुजा से 01-01 कुल 25 मरीज मिले है, जबकि 01 एम्स में भर्ती 01 मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

डिस्चार्ज करने और नये मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब कुल 33 संक्रमित मरीज है जिनका उपचार जारी है।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कल तक कुल 34633 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, इनमें 32721 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1826 लोगों की जांच जारी है।  वर्तमान में प्रदेश में अभी भी 36629 लोग होम क्वारेंटीन में है, जबकि 548 लोगों को क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों में 85890 श्रमिकों को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए क्वारेंटीन सेंटरों में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here