Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर में रैपिड टेस्ट में दो और मजदूरों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जगदलपुर में रैपिड टेस्ट में दो और मजदूरों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

471
0
file photo

तेलंगाना से लौटे थे दोनों, जांच के लिए भेजे गए एम्म्स

जगदलपुर। जगदलपुर में रैपिड टेस्ट में दो और मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मजदूर तेलंगाना के खम्मम से वापस लौटे थे। दोनों को बिसपुर आइसोलेशन शिविर में रखा गया था। अब दोनों मजदूरों के सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले रायगढ़ इलाके में 2 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों मरीज मुंबई से लौटे हैं। इसके बाद उन्हें तोलगा और सोनाजोरी में क्वारंटाइन किया गया था।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 36606 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34656 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 95 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1857 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 36 मरीजों का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here