Home छत्तीसगढ़ डायल 112 के गाड़ी ड्राइवर ने की आत्महत्या, परिजनो ने लगाया ये...

डायल 112 के गाड़ी ड्राइवर ने की आत्महत्या, परिजनो ने लगाया ये गंभीर आरोप…

509
0

रायपुर। पुलिस प्रशासन में कार्यरत पुलिस कर्मियों/अधिकारियों की ड्यूटी सर्वाधिक समय तक की जाती है। घर परिवार में भी कर्मियों एवं अधिकारियों को परिजनों के साथ मिलने का समय कम मिलता है। जिसके चलते मानसिक तनाव के कारण उनकी कार्यकुशलता प्रभावित होती है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के 112 के ड्राइवर ने आत्महत्या की है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आत्महत्या की मूल वजह वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वाहन चालक पर जबरिया दबाव बनाना था।

अधिकारियों की प्रताडऩा के कारण ही मृतक हरगोविंद साहू पिता रामसाय साहू आयु 25 वर्ष मूलनिवासी बलौदाबाजार एवं स्थानीय संतोषी नगर निवासी को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। परिजनों के अनुसार बार-बार वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मृतक साहू को नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। जिसके कारण 112 के वाहन चालक को मजबूर होकर आत्महत्या करनी पड़ी। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद अन्य पुलिस वाहन चालकों द्वारा एम्स हास्पिटल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया गया। तत्पश्चात परिजनों के साथ सरस्वती नगर थाना पहुंचकर पुलिस वाहन चालकों ने भारी संख्या में आक्रोश व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here