संकट की इस घड़ी में ट्रेड यूनियनों की सराहनीय भूमिका
रायपुर:- रायपुर में आज सुबह साथी रतन गोंडाने से खबर मिली कि छत्तीसगढ़ के 70 मजदूर साथी जो पुणे के पास दाहू रोड पर सड़क निर्माण श्रमिक का काम करते है वे वापस रायपुर व बिलासपुर अपने घरों को आने निकले है, वे किसी तरह अहमदनगर के केरगांव पहुंचे है जहां विगत 2 दिन से महाराष्ट्र सरकार के शेल्टर में है और परेशान है, यह जानकारी मिलते ही रायपुर में धर्मराज महापात्र ने पुणे के आल इंडिया इंश्योरंस एम्पलॉइज एसोसिएशन के पुणे के साथी कामरेड तिवारी से बात की उन्होंने तत्काल ही अहमदनगर के साथी मनोज भल्ला से बात की और कुछ समय में ही कामरेड मनोज का हमे फोन आ गया वे सहायता लिए केरगंव पहुंच गए और उन्हें भोजन, बच्चों को दूध आदि उपलब्ध कराने जुट गए ।छत्तीसगढ़ सरकार तक भी ये संदेश पहुंचाया गया और अभी संदेश मिला कि राज्य सरकार के विशेष श्रमिक ट्रेन में कल उन्हें बिठा लिया जाएगा । 
यूं तो इस महामारी और तालाबंदी से परेशान मजदूर साथी, प्रवासी मजदूर और गरीब जनता की सहायता में हमारे सीटू, आर डी आई यू, एम पी एम् एस आर यू, माकपा के साथी तालाबंदी के बाद से ही अपनी पूरी शक्ति के साथ जुटे है लेकिन आज अहमदनगर के साथियों के जरिए मिली , इसमें कामरेड तिवारी, कामरेड मनोज भल्ला और अहमदनगर के एआईआईएआई के सभी साथियों का आभार व्यक्त
धर्मराज महापात्र द्वारा किया गया।



