रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सोनिया और राहुल गांधी शामिल हुए. वहीँ इस योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश में पहला ऐसा राज्य है जो किसानों को सीधे तौर पर बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर 5700 करोड़ रूपए की राहत प्रदान कर रहा है। कोरोना संकट के काल में किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से बड़ी राहत प्रदान करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाना है।
शुभारंभ: "राजीव गांधी किसान न्याय योजना" #CongressGivesNYAY https://t.co/PpTtx2f5Fu
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 21, 2020
मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के आरंभ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के संबंध में संक्षिप्त उद्बोधन दिए । कार्यक्रम में किसानों को दी जाने वाली 5700 करोड़ रूपए की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि के कृषकों के खातों में अंतरित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालयों में उपस्थित योजना के हितग्राहियों के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और लघु वनोपज के हितग्राही तथा गन्ना और मक्का उत्पादक किसानों से वीडियो कांफ्रेसिंग से जरिए चर्चा भी की।



