Home छत्तीसगढ़ क्वारंटाइन सेंटर में तबीयत बिगडऩे से 1 की मौत…. गुजरात से लौटा...

क्वारंटाइन सेंटर में तबीयत बिगडऩे से 1 की मौत…. गुजरात से लौटा था मजदूर

526
0
file photo

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। बताया जा रहा मजदूर कुछ दिन पहले ही गुजरात से काम कर लौटा था। उसे शासकीय प्राथमिक शाला मुलमुला क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया गया था। लेकिन मजदूर की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसकी मौत हो गई। मुलमुला पुलिस जांच में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 56 पहुंच गया है।

बुधवार को बिलासपुर में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हो गई। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 115 मरीज पाए गए हैं। बुधवार को छत्तीसगढ़ में कुल 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से बालोद 2, बलौदाबाजार में 2, अंबिकापुर में 1, राजनांदगांव 1, रायगढ़ में तीन और बिलासपुर में 5 मरीजों की पुष्टि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here