Home छत्तीसगढ़ स्व.राजीव गांधी को महंत, बघेल और मंत्रियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

स्व.राजीव गांधी को महंत, बघेल और मंत्रियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

498
0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर अपने आवास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्रिमंडल के सहयोगियों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ दिलाई।

आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ भी ली

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here