Home व्यवसाय जगत चौथी तिमाही में मुनाफा दोगुना होने से टाटा पावर के शेयर सात...

चौथी तिमाही में मुनाफा दोगुना होने से टाटा पावर के शेयर सात प्रतिशत बढ़े

498
0

नयी दिल्ली। चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होने से टाटा पावर के शेयरों में बुधवार को सात फीसदी की तेजी आई। बीएसई में कंपनी के शेयर 6.95 प्रतिशत बढ़कर 34.60 रुपये के भाव पर आ गए, जबकि एनएसई में 6.62 प्रतिशत बढ़त देखने को मिली। टाटा पावर ने मंगलवार को बताया कि उसका समेकित शुद्ध लाभ दोगुना बढ़कर जनवरी-मार्च तिमाही में 475 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि 31 मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 172 करोड़ रुपये था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here