Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में एक लाख 21 हजार से अधिक श्रमिक क्वारंटाइन सेंटरों में...

छत्तीसगढ़ में एक लाख 21 हजार से अधिक श्रमिक क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गये

404
0

अन्य 924 लोग भी क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये है

रायपुर। लॉकडाउन-4 में छूट मिलते ही दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी का सिलसिला शुरू होने के बाद अब प्रदेश में 01 लाख 21 हजार से अधिक श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। इसके अलावा अन्य लोगों में भी 924 क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गये है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 21 मई की शाम तक स्थिति में प्रदेशभर में बाहर से वापसी कर रहे श्रमिकों के लिए बनाए गए 18460 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए है, जिनमें 121434 श्रमिकों को रखा गया है।

इसके अलावा अन्य लोगों के लिए प्रदेश में कुल 151 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए है जिनमें अब तक 924 लोगों को रखा गया है। इन सेंटरों की क्षमता 3277 लोगों को रखने की है।  इधर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 45522 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, जिनमें 42618 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2776 की जांच जारी है। वहीं वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 89 पहुंच गई है, इनमें कई मजदूर वर्ग के मरीज भी है जो बाहर से वापस लौटे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here