Home छत्तीसगढ़ अंतिम संस्कार-विवाह कार्यक्रम के लिए अब तहसीलदार भी देंगे अनुमति

अंतिम संस्कार-विवाह कार्यक्रम के लिए अब तहसीलदार भी देंगे अनुमति

467
0

विवाह में 10 और अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्ति हो सकते हैं शामिल

रायपुर। कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने लॉकडाउन अवधि में रायपुर जिला के अंतर्गत संबंधित तहसीलदार को उनके क्षेत्र के लिए संबंधित व्यक्तियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर विवाह हेतु नियमानुसार अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत किया है। इसके अनुसार रायपुर तहसील के लिए अमित कुमार बेक, तिल्दा तहसील के लिए राकेश धु्रव, आरंग तहसील के लिए नरेंद्र कुमार बंजारा और अभनपुर तहसील के लिए शशीकांत कुर्रे को अधिकृत किया गया है।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि विवाह हेतु फि जिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक समय में अधिकतम 10 व्यक्तियों को उपस्थित रहने की अनुमति प्रदान की जा सकती है। इसी तरह संबंधित तहसीलदार फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए एक समय में अधिकतम 20 व्यक्तियों को उपस्थित रहने की शर्त के साथ अंतिम संस्कार हेतु भी अनुमति प्रदान कर सकते हैं। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के चलते इस वर्ष विवाह आदि कार्यक्रम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। वहीं अंतिम संस्कार जैसे अतिआवश्यक कार्य के लिए भी व्यक्तियों को एक_ा होने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन अब लॉकडाउन में मिली छूट के बाद अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को अनुमति दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here