Home छत्तीसगढ़ बैलाडीला के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में वन विभाग...

बैलाडीला के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में वन विभाग विफल

483
0

ग्रामीणों की देशी तकनीक से बचाया जा सकता है वनों को आग से

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल-बचेली के मुक्तिधाम पांच मूर्ति के समीप स्थित जंगल में गुरूवार रात करीब 08बजे आग लग गई। सघन वनों में अक्सर गर्मी के दिनों में इस तरह की आगजनी की घटनाएं अक्सर देखा जाता है। जंगल में आग किस कारण से लगी यह पता नहीं चल पाया है। जंगलों में लगी आग दावानल का स्वरूप लेने लगी है, बस्तर संभाग के वन विभाग के पास जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में गर्मी के दस्तक के साथ ही जंगल में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। बस्तर के जंगलों को आग से बचाने के सरकारी दावों से अलग जंगल में लगने वाली आग को बुझाना तो दूर वन विभाग को कई दिनों तक इसकी खबर तक नहीं लग पाती। जंगल में लगी आग बुझाने के लिए सूचना के बाद जंगल में लगी आग को बुझाते तो वन विभाग को कहीं भी देखा नहीं गया है। वन सुरक्षा समिति के ग्रामीण अपनी देशी तकनीक से वनों में लगे आग को फैलने से काफी हद तक रोकनें में सफल रहतेे हैं।

जिस पर वन विभाग को अध्यन कर ग्रामीणों के साथ देशी तकनीक के उपयोग के लिए इन्हे नियुक्त किया जा सकता है, जिससे ग्रामीणों को इससे रोजगार के साथ-साथ अपने वन संपदा को बचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर सकते हैं।
इस विषय में वन विभाग रेंजर ऑफिसर अशोक सोनवानी ने कहा कि मुक्तिधाम हमारे एरिया में नहीं आता है और पांच मूर्ति की जानकारी मुझे नहीं है मैं स्टाफ से जानकारी लेकर ही कुछ बता पाऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here