Home छत्तीसगढ़ दो स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार

दो स्थाई वारंटी नक्सली गिरफ्तार

499
0

सुकमा। जिले के कुकानार पुलिस मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को कुकानार थाना क्षेत्र में सर्चिग पर निकले जवानों ने दो स्थायी वारंटी नक्सलियों दिरदो भीमा और दिरदो देवा को गिरफ्तार किया है। दोनों पकड़े गए नक्सली बीते कई वर्षों से नक्सल संगठन से जुड़कर सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। इन पर आईईडी ब्लास्ट व जवानों पर फायरिंग की घटना में शामिल होने का आरोप है। दोनों नक्सलियों को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल दाखिल कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डोमिनेशन व नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम कुन्ना, टिकरापारा, मुठेली की ओर रवाना हुयी थी। अभियान के दौरान ग्राम कुन्ना व मुठेली के मध्य दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने/छूपने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंधी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने उन्होने अपना नाम क्रमश: दिरदो भीमा पिता हुंगा जनमिलिशिया सदस्य, व स्थायी वारंटी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया, व दिरदो देवा पिता कोसा जनमिलिशिया सदस्य, व स्थायी वारंटी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया दोनों ग्राम मुठेली, थाना कुकानार जिला सुकमा का होना बताया।

नक्सली आरोपी दिरदो भीमा थाना कुकानार क्षेत्रान्तर्गत 21नवम्बर 2017 को ग्राम जोंगेरास छोटेगादम के मंदिर के सामने अपने अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर आईईडी लगाने की अपराध में शामिल था। घटना पर थाना कुकानार में अप.क्र. 27/17 धारा 120 (बी) भादवि., 4 वि.प. अधि. प्रकरण में पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण पर माननीय न्यायालय सुकमा द्वारा गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था।
नक्सली आरोपी दिरदो देवा 24 अगस्त 2017 को ग्राम जंगमपाल के पहाड़ी जंगल में पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। घटना पर थाना कुकानार में अप.क्र. 23/17 धारा 147, 148, 149, 307, 120 (बी) भादवि., 25, 27 आर्सएक्ट, 3, 5 वि.प. अधि. का प्रकरण पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण पर न्यायालय सुकमा द्वारा गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट जारी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here