Home सरगुजा संभाग अंबिकापुर क्वारंटाइन में युवक की पिटाई, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने अफसरों को...

क्वारंटाइन में युवक की पिटाई, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने अफसरों को लगाई फटकार… कहा-बेल्ट से मारना मुझे भी आता है

538
0

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में क्वारांटाइन सेंटर में एक युवक की अधिकारियों द्वारा पिटाई करने का मामला उजागर होने के बाद आज केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने क्वारंटाइन सेंटर पहुंचकर पीडि़त युवक से बातचीत की और फिर इस मामले में उन्होंने वहां के तहसीलदार और जनपद सीईओ को जमकर फटकार लगाई।  मिली जानकारी के अनुसार संभाग के बलरामपुर में दिल्ली से लौटा दिलीप गुप्ता नामक युवक को बालक छात्रावास में क्वारनटाइन किया गया है। क्वारंटाइन में रहते हुए युवक ने यहां भोजन और अन्य व्यवस्था की बदहाली का विडियो बनाकर फेसबुक में पोस्ट कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक के परिजनों ने यहां के तहसीलदार और जनपद सीईओ पर क्वारनटाईन सेंटर में जाकर उनके बेटे के साथ मारपीट और गाली गलौज करने की लिखित शिकायत की। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होने के बाद परिजनों ने सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के पास जाकर शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए श्रीमती रेणुका सिंह कल क्वारनटाईन सेंटर पहुंची और यहां पीडि़त युवक से घटना की जानकारी ली। पीडि़त युवक ने परिजनों के लगाए आरोप को सही बताया। यहीं नहीं युवक ने मारपीट में उसकी पीठ पर लगे निशान भी दिखाए, जिसे देखने के बाद  रेणुका सिंह ने तहसीलदार शबाब खान और जनपद सीईओ विनय गुप्ता को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्वारांटाइन में अगर अव्यवस्था का मसला हो तो क्या कोई बताएगा भी नही। उसके साथ मारपीट का अधिकार किसने दिया है। उन्होंने गुस्से में आकर अधिकारियों को यह तक कह दिया कि बेल्ट से मारना मुझे भी आता है।  अधिकारियों को फटकार लगाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रेणुका सिंह ने कहा कि इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here