Home Uncategorized लश्कर के टॉप आतंकी समेत 4 गिरफ्तार… सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

लश्कर के टॉप आतंकी समेत 4 गिरफ्तार… सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

458
0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के बडगाम जिले में इंडियन आर्मी की 53-क्रक्र और बडगाम पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर लश्कर ए तैयबा के एक मॉड्यूल का भडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने लश्कर मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी को तीन अन्य आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बडगाम जिले के बीरवा इलाके में स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन के जरिए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक लश्कर-ए- तैयबा का मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी भी शामिल है।
इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन अन्य आतंकवादियों को भी दबोच लिया। बताया गया कि यह ग्रुप इलाके में आतंकवादियों को आसरा मुहैया कराता है।

साथ ही उन्हें इलाके में दहशत फैलाने के लिए मदद देता है। इन आतंकियों की पहचान हरदुलिना बीरवाह के रहने वाले अब्दुल अजीज गनी का बेटा वसीम गनी, मोहम्मद सुल्तान डार का बेटा फारुक अहमद डार, बशीर अहमद का बेटा मोहम्मद यासीन और अली मोहम्मद मीर का बेटा अजहरुद्दीन मीर के रूप में हुई है. ये सभी कंडूरा बीरवाह के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here