रायपुर:- कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से राहत की खबर सामने आई है. आज बिलासपुर कोविड अस्पताल से जांजगीर जिले के 2 व अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से कोरिया जिले के 1 कोरोना पीड़ित मरीज़ को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 155 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
बिलासपुर कोविड अस्पताल से जांजगीर जिले के 2 व अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से कोरिया जिले का 01कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।रायगढ़ जिले में 01 पॉजिटिव मरीज़ की पहचान की गई है। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 155 हो गई है। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 24, 2020



