रायपुर। राजधानी में रेल या हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन करने के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जैनम मानस भवन वीआईपी रोड, निरंजन धर्मशाला वीआईपी रोड, मनुआस रियाल्टी चंगोराभाठा, अग्रसेन धाम वीआईपी रोड और सालासर रायपुर को अधिग्रहित किया गया है। इसके साथ ही यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। 




