रायगढ। जिला शिक्षा अधिकारी मनिन्द्र श्रीवास्तव ने विकासखण्ड धरमजयगढ़ शास.प्राथ.शाला सेनआमा के स.शि.(एल.बी.) सामुएल को 22 मई 2020 को रात्रि 9 बजे शराब के नशे में क्वारेंटीन सेंटर हाईस्कूल/छात्रावास गनपतपुर में सरपंच, सचिव व उपस्थित कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज करने संबंधी कृत्य की पुष्टि होना पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबित अवधि में श्री एक्का का मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ में पदस्थ किया गया है तथा उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।



