गरियाबन्द। नगर से 7 किलोमीटर दूर ग्राम में एक युवक की लाश बाड़ी के पैरा में दबे ग्रामीणों के देखे जाने के बाद ग्राम में दहशत का माहौल देखा जा रहा है ।जिसमे मिली जानकारी के आधार पे रविवार को जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम नागाबूढ़ा आवास पारा निवासी भूपेंद्र कंवर के घर के पीछे बाड़ी के पौरावट के नीचे एक ब्यक्ति की लाश दबा देखा गया जिससे तेज बदबू भी आ रहा था ।इस घटना की रिपोर्ट शोभाराम कवर थाना के द्वारा सिटी कोतवाली में दर्ज कराया गया । साथ ही रिपोर्ट कर्ता ने बताया कि उसका भतीजा भूपेंद्र कंवर दिनांक 23 मई से लापता हो गया था , और उसी की लाश आज दिनाँक 24 मई को भूपेंद्र कंवर अपने घर के पीछे पैरावट में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है ।
इस रिपोर्ट पर सीटी कोतवाली गरियाबंद में मर्ग क्रमांक 26/2020 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । भूपेंद्र कुमार के घर बगल में कुमारी दामिनी साहू का मकान है दामिनी साहू का शुक्रवार 22 मई को जहर सेवन करने से मौत हो गई थी जिसके चलते यह घटना देखने से दोनों का प्रेम प्रसंग के कारण होना प्रतीत होता है फिलहाल मृतक भूपेंद्र कंवर के शव को पीएम कराने जिला चिकित्सालय गरियाबंद रवाना किया गया ।पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामले का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद जांच में जुटी हुई है।



