Home मनोरंजन ईशान खट्टर के पैदा होने पर खुशी से नाचने लगे थे शाहिद...

ईशान खट्टर के पैदा होने पर खुशी से नाचने लगे थे शाहिद कपूर

436
0

बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भले ही अलग-अलग पिता के सौतेले भाई हैं लेकिन इनके बीच सगे भाइयों जैसा प्यार कभी छिपा नहीं है। शाहिद हमेशा से ईशान के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं और वक्त के साथ इन दोनों भाइयों की बॉन्डिंग भी मजबूत होती जा रही है। शाहिद और ईशान की मां नीलिमा अजीम भी ऐसा ही मानती हैं।

नीलिमा ने अपने दोनों बेटों की बॉन्डिंग पर भी चर्चा की। नीलिमा ने बताया कि शाहिद हमेशा से चाहते थे कि उनका कोई छोटा भाई या बहन हो। नीलिमा का कहना है कि वह उस समय दूसरा बच्चा नहीं चाहती थीं लेकिन शाहिद अपना छोटा भाई चाहते थे। हालांकि नीलिमा ने यह भी बताया कि वह इस बार बेटा नहीं बल्कि बेटी चाहती थीं।

ईशान के जन्म होने के बाद के समय को याद करते हुए नीलिमा ने बताया कि जब ईशान पैदा हुए थे तब शाहिद 14 साल के थे और ईशान के पैदा होने पर खूब जमकर खुशी में नाचते थे। शाहिद अक्सर ईशान से मिलने के लिए नीलिमा और राजेश खट्टर के घर पर आ जाया करते थे। नीलिमा ने बताया कि शाहिद उस समय ईशान का ख्याल बिल्कुल अपने बच्चे की तरह रखते थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद की पिछली फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट रही थी। अब वह अपनी अगली फिल्म जर्सी में काम कर रहे हैं जिसकी शूटिंग लॉकडाउन के कारण रुकी हुई है। ईशान की बात करें तो वह अभी तक बेयॉन्ड द क्लाउड्स और धड़क जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं जिनमें उनके काम की काफी तारीफ हुई है। अभी वह अनन्या पांडे के साथ फिल्म खाली पीली में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here