रायपुर। श्री नरायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डाईनामिकली स्थिर बना हुआ है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट आने ले बाद 9 मई से अब तक श्री नारायण अस्पताल में भर्ती हैं. 17 दिनों के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है. उन्हें वेंटिलेटर के जरिए सांसे दी जा रही हैं. मेडिकल साइंस के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट उस अवस्था को कहते हैं जब दिल शरीर में खून पंप करना बंद कर देता है. अजीत जोगी के गले में फंसे बीज की वजह से अचानक यह अरेस्ट हुआ है.



