Home छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन की दूकानों में लगी भीषण आग

रेलवे स्टेशन की दूकानों में लगी भीषण आग

453
0

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बुधवार देर शाम आग लग गई। आग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित एक होटल और दुकान में लगी। फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 स्थित होटल ली रॉय और उसके पास की एक दुकान में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई।

होटल में लगी आग ने देखते ही देखते होटल से ही लगी एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर गंज थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया। उक्त भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां लगी थी। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here