रायपुर। कोरोना वायरस के चलते छत्तीसगढ़ में लगभग दो लाख लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है, वहीं 48141 लोग होम क्वारंटाइन में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 19184 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये है, जिसकी क्षमता 701845 है।
आज शाम तक स्थिति में प्रदेशभर में बनाए गए इन सेंटरों में कुल 01 लाख 99 हजार 725 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार 49452 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 59320 संभावित लोगों की पहचान कर उनका सेंपल जांच किया गया है, जिनमें 57283 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 1673 लोगों की जांच जारी है। इसी प्रकार आई.आर.एल रायपुर में अब तक कुल 3933 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई है।



