Home छत्तीसगढ़ कोरोना: छत्तीसगढ़ में 03 नये मरीज मिले, 04 हुए डिस्चार्ज, सक्रिय मरीजों...

कोरोना: छत्तीसगढ़ में 03 नये मरीज मिले, 04 हुए डिस्चार्ज, सक्रिय मरीजों संख्या 281…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए गए बुलेटिन

497
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच आज कुछ राहत भरी खबर सामने आयी है। बुधवार को शाम 5 बजे तक 03 नये मरीज तो मिले, लेकिन पूर्व में भर्ती 04 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हुए है जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स से बालोद और बलौदाबाजार के 02-02 मरीज कुल 04 कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

हालांकि आज 03 नये संक्रमित मरीज भी मिले है। ये मरीज जगदलपुर, बिलासपुर व बलौदाबाजार जिले में मिले है। 04 मरीजों के डिस्चार्ज और तीन नये मरीजों के मिलने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 281 है। संक्रमित मरीजों में 85 एम्स रायपुर एवं 86 माना-रायपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती किए गए है, वहीं अन्य मरीजों में 39 बिलासपुर, 22 अंबिकापुर, 12 रायगढ़ एवं 34 राजनांदगांव में भर्ती किए गए है। सभी का इलाज जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here