जशपुर। देर शाम जशपुर जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है, जिला चिकित्सा अधिकारी ने पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव बहनाटांगर क्वॉरेंटाइन सेंटर से 1 दुलदुला क्वॉरेंटाइन सेंटर से 3 एवं बगीचा कन्या आश्रम क्वॉरेंटाइन सेंटर से 1 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। सभी रेड जोन से वापस लौटे थे जिन्हें लौटने के बाद को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था जिनकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ अब जशपुर जिले में टोटल 8 संक्रमित मरीजों की संख्या हुई।



