Home छत्तीसगढ़ जोगी के निधन के बाद गौरेला में शोक की लहर व्यापारियों ने...

जोगी के निधन के बाद गौरेला में शोक की लहर व्यापारियों ने बंद रखी अपनी-अपनी दुकानें

537
0

पेंड्रा। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके जन्मभूूमि गौरेला में शोक की लहर है। शहर की सभी दुकानें बंद रखी गई हैं। दुकानदारों ने जोगी के निधन के शोक में स्वमेव ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी है। जोगी निवास में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। लोगो जोगी निवास में ही उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

गौरतलब हो कि अजीत जोगी ने राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे 9 मई से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को दो बार कार्डियक अरेस्ट आ जाने से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। जोगी के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here