Home छत्तीसगढ़ डीजल से भरी टैंकर के पलटते ही टूट पड़ी लोगो की भीड़,मची...

डीजल से भरी टैंकर के पलटते ही टूट पड़ी लोगो की भीड़,मची अफरा-तफरी… हो सकता था बड़ा हादसा

540
0

अम्बिकापुर। ऐसा कई बार देखने को मिला है कि सामानों से भरे मालवाहक ट्रकों के पलटने के कारण स्थानीय लोगो की सामानों को लूटने के लिए काफी भीड़ लग जाती हैं । भीड़ ऐसा की मानो की लोग जितना हो सके मुप्त में इक्कठा कर ले ,कई बार तो इस प्रकार की घटना के बाद बड़े हादसे भी हुए हैं जिसके कई लोगो की जान भी चली गई हैं। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में देखने को मिला ।डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही किसी अनहोनी की आशंका पर टैंकर चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। इस बात का फायदा उठाकर आस-पास के लोग डीजल लूटने में भिड़ गए। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा मोड़ के पास की है, जहां डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर क्रमांक सीजी 15 एसी 9829 सुबह करीब 7 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसके बाद डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर पलटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और अन्य साधन लेकर टैंकर के समीप पहुंच गए तथा टैंकर से गिर रहे डीजल पेट्रोल लूटने में होड़ मच गई। इस दौरान लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लूटते रहे। घटना की सूचना पुलिस को मिली और 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची तब तक लोग अपनी जान की परवाह किये बगैर डीजल पेट्रोल लूटने में लगे हुए थे। 112 की टीम ने लोगों को वहां से भगाया टैंकर में लिखे नंबर से टैंकर मालिकों को टैंकर दुर्घटना की सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here