Home छत्तीसगढ़ आरडीए के नए सीईओ डॉ. अय्याज तांबोली ने संभाला कार्य

आरडीए के नए सीईओ डॉ. अय्याज तांबोली ने संभाला कार्य

544
0

रायपुर। राज्य शासन के आदेश के बाद डॉ. अय्याज फ. तंबोली ने रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में आयुक्त के रुप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे जगदलपुर और बीजापुर के कलेक्टर रह चुके है। श्री तंबोली भारतीय प्रशासनिक सेवा छत्तीसगढ़ बैच 2009 के अधिकारी है। मूल रुप से महाराष्ट्र के रहने वाले श्री तम्बोली एमबीबीएस डॉक्टर हैं। बीजापुर में कलेक्टर रहने के दौरान वे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के कारण नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री के हाथों रामनाथ गोयनका फाऊडेंशन व्दारा प्रदत एक्सलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। सन् 2008 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 75वां रैंक हासिल किया था। उन्होंने अपनी अखिल भारतीय सेवा की शुरुआत नगालैंड से की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here