Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में अजीत जोगी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

बिलासपुर में अजीत जोगी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

501
0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिये जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसमें उनके समर्थकों के साथ ही अन्य नागरिक गण भी शामिल थे। बिलासपुर में मरवाही सदन में उनके अंतिम दर्शन के बाद उनकी पार्थिव देह को मरवाही कोटा के लिये रवाना किया गया जहां दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार होना है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का कल रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में निधन हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिये मरवाही सदन में लागों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था।

रायपुर स्थित उनके सागौन बंगले से निकली अंतिम यात्रा जैसे ही मरवाही सदन पहुंची जोगी तो पूरा माहौल ही गमगीन हो गया हर कोई अपने इस नेता का दर्शन करीब से करना चाहते थे। कांग्रेस भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टी के नेता पहले से मरवाही सदन पहुंचे हुए थे। मरवाही सदनमें बड़ी संख्या में उपस्थित आम और खास सभी एक कतार में खड़े हो अपने पहले मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here