रायपुर। राज्य में आज 32 नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। इन मरीजों को अब अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने बताया कि आज ही प्रदेश में 32 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हे। इनमें जिला जशपुर से 16, महासमुंद से 12 व कोरबा जिले से 2 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं एसआरएल प्राइवेट लैब से 2 धनात्मक प्रकरणों की भी पुष्टि की गई है। लैब रिपोर्ट में आए पॉजीटिव केस में एक रायपुर से तथा एक मरीज बिलासपुर से है। इस तरह प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
राज्य में इस समय 300 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है। वहीं हजारों की संख्या में संदिग्धों को क्वारंटाइन किया गया है। यह स्थिति अब चिंताजनक बनती जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही इस बात की संभावना जता दी थी कि लॉकडाउन में मिलने वाले छूट के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इस लिहाज से स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। लेकिन इस संक्रमण का फैलाव इतनी तेजी से होगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था।



