Home छत्तीसगढ़ महिला से रेप करने के आरोप में छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अफसर...

महिला से रेप करने के आरोप में छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS अफसर जनक पाठक को किया सस्पेंड

622
0

मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए है।

बता दें कि कल देर जांजगीर के कोतवाली थाने में महिला की शिकायत के बाद अलग-अलग धाराओं के तहत रेप का मामला दर्ज किया गया था। कल ही इस प्रकरण में महिला ने एसपी पारूल माथुर से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here