रायपुर। लॉक डाउन, क्वारंटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 23 अपराध दर्ज किये हैं। रायपुर में 1, धमतरी में 1, महासमुंद में 1, बलौदाबाजार में 3, बिलासपुर में 1, मुंगेली में 11, जांजगीर चाम्पा में 1, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 3, कोरिया में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए हैं।



