Home छत्तीसगढ़ पीएल पुनिया का रायपुर प्रवास स्थगित

पीएल पुनिया का रायपुर प्रवास स्थगित

476
0

रायपुर। राजधानी रायपुर में 06 जून को पीसीसी की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाएंगे। उनका राजधानी आगमनन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।
ज्ञात हो कि प्रदेश कंाग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया कल 5 जून की शाम राजधानी रायपुर आने वाले थे। यहां उन्हें 06 जून को पीसीसी की महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होना था।

यह बैठक पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगा, लेकिन इस बैठक में श्री पुनिया उपस्थित नहीं रहेंगे। इसी तरह 07 जून रविवार को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में समन्वय समिति की बैठक भी तय है, इन बैठकों में शामिल होने के लिए श्री पुनिया कल राजधानी आने वाले थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका रायपुर दौरा स्थगित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here