Home देश बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और मां माधवी राजे पाई गई कोरोना पॉजिटिव,...

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और मां माधवी राजे पाई गई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

898
0

भोपाल। कोरोना वायरस के कहर से नेता भी अछूते नहीं रहे हैं. अब कोरोना के संक्रमण की चपेट में बीजेपी नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया आ गई है. दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के कोविड-19 साकेत मैक्‍स असपताल में भर्ती हैं, जहां इलाज चल रहा है.

भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे. इसके बाद वे लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ही थे. लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ग्वालियर में उनके क्षेत्र में समर्थक उनके आने की प्रतीक्षा में थे. लेकिन उससे पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए.

बता दें कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे. उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए भी समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे. एक दिन पहले ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोरोना जांच की गई जो पॉजिटिव निकली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here