Home छत्तीसगढ़ स्व. जोगी के प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र उपाध्याय ने किया कांग्रेस में प्रवेश

स्व. जोगी के प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र उपाध्याय ने किया कांग्रेस में प्रवेश

884
0
अजीत जोगी के विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने जनता कांग्रेस छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया।

रायपुर। स्व. अजीत जोगी के विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने आज प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुमति से उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन के समक्ष जनता कांग्रेस को छोड़ कांग्रेस में वापसी की है। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम श्री बघेल से भी मुलाकात की है।
ज्ञानेंद्र उपाध्याय स्व. अजीत जोगी के बहुत ही करीबी माने व जाने जाते है । स्व. जोगी के चुनाव की कमान ज्ञानेंद्र उपाध्याय के हाँथो में ही रहती थी, उनका कांग्रेस में वापस जाना जनता कांग्रेस एवं अमित जोगी के लिये बहुत बड़ा झटका है। अब मरवाही में अमित जोगी की राह आसान नहीं है क्यूँकि स्व. जोगी हो या अमित जोगी मरवाही सिफऱ् चुनाव लडऩे जाते थे बाक़ी मरवाही विधानसभा का पूरा कार्यभार ज्ञानेंद्र उपाध्याय के द्वारा ही उनकी ओर से सम्भाला जाता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here