1.50 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में यूपी पुलिस ने किया है गिरफ्तार
रायपुर। बीरगांव के कांग्रेस पार्षद द्वारा करीब डेढ़ करोड़ के गांजा तस्करी मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना जैसे ही कांग्रेस संगठन को मिली, पार्टी ने आरोपी पार्षद को संगठन से निष्कासित कर दिया है।
इस बात की पुष्टि बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से भी हो गई है। ज्ञात हो कि बीरगांव के वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर के पार्षद संजय कुमार को उत्तरप्रदेश के झांसी मऊरानी थाना पुलिस ने करीब 1.50 करोड़ के गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।
इस बात की सूचना आज जैसे ही मीडिया में आई, कांग्रेस संगठन में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मामले की जानकारी तत्काल संगठन के बड़े पदाधिकारियों को दी, इसके बाद आरोपी कांग्रेस पार्षद को कांग्रेस संगठन से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने सफाई दी कि संजय के बारे में उन्हें जैसे ही जानकारी मिली, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।



