Home देश प्रधानमंत्री ने लोगों से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार...

प्रधानमंत्री ने लोगों से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार भेजने का आग्रह किया

875
0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस महीने प्रसारित होने वाले आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के लिए अपने विचार भेजें। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मन की बात कार्यक्रम एक ऐसा जीवंत माध्यम है जो 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कार्यक्रम दो हफ्ते बाद प्रसारित किया जाना है लेकिन लोग अपने विचार फोन पर रिकार्ड करा सकते हैं। नम्बर है 1 8 0 0 1 1 7 8 0 0, लिखित रूप में विचार नमो ऐप पर भी भेजे जा सकते हैं।

खुद को मन की बात सुना कर लगता है हमारे प्रधानमंत्री भी अब बोर होने लगे , सो उन्होंने आज देश की जनता को एक फोन नंबर की सुविधा दे कर जनता के मन की बातें भेजने का आग्रह किया।
लंबे समय से मन की बात कार्यक्रम के संबंध में सोशल मीडिया में तरह तरह के मज़ाक चल रहे थे जिसके कारण इस कार्यक्रम की लोकप्रियता में लगातार गिरावट देखी जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here